भारतीय राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी

भारतीय राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी

भारतीय राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी

नोट-उत्तरमाला प्रश्नों के नीचे दिया गया है।

1. निम्नलिखित में से किसके सम्बन्ध में राज्यसभा को लोकसभा के अपेक्षाकृत अधिक अधिकार प्राप्त है?
 (अ) धन विधेयक
 (ब) धनेतर विधेयक
 (स) नई अखिल भारतीय सेवाओं का गठन करना
 (द) संविधान का संशोधन

2. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा को प्राप्त होने के कितने दिनों के भीतर लोकसभा को वापस लौटाना पड़ता है?
 (अ) 7 दिन
 (ब) 14 दिन
 (स) 21 दिन
 (द) 30 दिन

3. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा द्वारा भी पारित मान लिया जाता है यदि उच्च सदन उस पर किसी समय सीमा में कार्य सम्पादन न कर सकें?
 (अ) 10 दिन
 (ब) 14 दिन
 (स) 30 दिन
 (द) 40 दिन

4. राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने समय में लौटा दिये जाने चाहिए?
 (अ) एक महीना 
 (ब) तीन महीने
 (स) 14 दिन
 (द) 6 महीने

5. राज्यसभा को भंग करने में कौन सक्षम है?
 (अ) अध्यक्ष, राज्यसभा 
 (ब) राष्ट्रपति
 (स) संसद का संयुक्त सत्र
 (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

6. निम्न में से किस परिस्थिति के अन्तर्गत राज्यसभा को भंग किया जा सकता है?
 (अ) जब देश में वित्तीय आपातकाल घोषित हुआ हो
 (ब) जब संवैधानिक तंत्र के असफल हो जाने पर आपातकाल की घोषणा की गई हो।
 (स) उपर्युक्त दोनों परिस्थितियों में
 (द) इनमें से कोई नहीं

7. राज्यसभा एक स्थायी सदन होने के कारण इसके :
 (अ) एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष सेवानिवृत होते हैं
 (ब) एक अद्र्ध सदस्य प्रति तीन वर्ष सेवानिवृत होते हैं
 (स) सदस्यों का पाँचवाँ भाग प्रति वर्ष वर्ष सेवानिवृत होते हैं
 (द) सदस्यों का छठवाँ भाग प्रति वर्ष वर्ष सेवानिवृत होते हैं

8. राज्यसभा के सदस्यों को नामित करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसको है?
 (अ) राष्ट्रपति
 (ब) उपराष्ट्रपति 
 (स) न्यायपालिका
 (द) लोकसभा

9. निम्नलिखित में से किसमें राज्यसभा की भूमिका नहीं होती है?
 (अ) उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में 
 (ब) अध्यक्ष के निर्वाचन में
 (स) राष्ट्रपति के महाभियोग में 
 (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने में

10. राज्यसभा :
 (अ) भंग नहीं हो सकती है
 (ब) सर्वोच्च न्यायालय की सलाह पर भंग हो सकती है
 (स) मंत्रिपरिषद की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा भंग की जा सकती है
 (द) लोकसभा व राज्य विधायिका की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा भंग की जा सकती है

 उत्तरमाला
 1. (स) 2. (ब) 3. (ब)  4. (स) 5. 
(द) 6. (द) 7. (अ)  8. (अ) 9. (ब) 10. (अ)

भारतीय राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ