बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण 50 प्रश्नोत्तर

     

1. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?

– गौतम बुद्ध

2. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?

– 563 ई०पू०

3. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान का नाम क्या है ?

– कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान

4. किसे Light of Asia के नाम से जाना जाता है ?

– महात्मा बुद्ध

5. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?

– सिद्धार्थ

6. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था ?

– शुद्धोधन

7. इनके माँ का नाम था ?

– मायादेवी

8. महात्मा बुद्ध के शौतेली माँ का नाम क्या था ?

– प्रजापति गौतमी

9. महात्मा बुद्ध के पत्नी का नाम क्या था ?

– यशोधरा

10. गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था ?

– राहुल

11. गौतम बुद्ध के सारथी का नाम क्या था ?

– चन्ना

12. गौतम बुद्ध कितने वर्ष की अवस्था में गृह त्याग कर सत्य की खोज में निकाल पड़े ?

– 29 वर्ष

13. सिद्धार्थ के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा जाता है ?

– महाभिनिष्क्रमण

14. बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया था ?

– आलारकलाम

15. बुद्ध ने अपने प्रथम गुरु से कौन सी शिक्षा प्राप्त की ?

– सांख्य दर्शन

16. गौतम बुद्ध के दुसरे गुरु का नाम क्या था ?

– रुद्रक

17. उरुवेला में कितने ब्राह्मण बुद्ध के शिष्य बने ?

– पांच

18. बुद्ध के पांचों शिष्य के नाम क्या थे ?

– कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, अस्सागी और महानामा

19. 35 वर्ष की आयु में बिना अन्न-जल ग्रहण किए आधुनिक बोधगया में निरंजना (फल्गु) नदी के तट पर, पीपल वृक्ष के निचे कितने वर्ष की कठिन तपस्या के बाद बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई ?

– 6 वर्ष

20. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया ?

– गौतम बुद्ध और तथागत


21. सिद्धार्थ का गोत्र क्या था ?

– गौतम

22. गौतम बुद्ध को किस रात्रि के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई ?

– वैशाखी पूर्णिमा

23. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?

– वाराणसी के निकट सारनाथ

24. उपदेश देने की इस घटना को क्या कहा जाता है ?

– धर्मचक्रप्रवर्तन

25. महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश को किस भाषा में दिया ?

– पाली

26. बौद्धधर्म के त्रिरत्न कौन-कौन है ?

– बुद्ध, धम्म और संघ

27. बौद्ध धर्म में प्रविष्टि को क्या कहा जाता था ?

– उपसम्पदा

28. बुद्ध के अनुसार देवतागण भी किस सिद्धान्त के अंतर्गत आते है ?

– कर्म के सिद्धान्त

29. बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा है ?

– निर्वाण

30. बुद्ध के अनुयायी कितने भागों में बंटे थे ?

– दो (भिक्षुक और उपासक)

31. जिस स्थान पर बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी, वह स्थान क्या कहलाया ?

– बोधगया

32. महात्मा बुद्ध की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी ?

– 483 ई०पू० में कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)

33. महात्मा बुद्ध की मृत्यु की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है ?

– महापरिनिर्वाण

34. महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया अंतिम उपदेश क्या था ?

– “सभी वस्तुए क्षरणशील होती है अतः मनुष्य को अपना पथ-प्रदर्शक स्वयं होना चाहिए l

35. प्रथम बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था ?

– अजातशत्रु

36. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था ?

– पाटलिपुत्र

37. गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय और आत्मीय शिष्य कौन थे ?

– आनंद

38. बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी ?

– बुद्ध की माँ प्रजापति गौतमी

39. भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने का श्रेय किस राजा को जाता है ?

– सम्राट अशोक

40. बुद्ध के प्रथम दो अनुयायी कौन कौन थे ?

– काल्लिक तपासु


41. बुद्ध की प्रथम मूर्ति कहाँ बना था ?

– मथुरा कला

42. सबसे अधिक संख्या में बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण किस शैली में किया गया था ?

– गांधार शैली

43. बौद्ध का परम धर्म लक्ष्य है ?

– निर्वाण

44. धार्मिक जुलूस की शुरुआत सबसे पहले किस धर्म से शुरू की गयी थी ?

– बौद्धधर्म

45. बौद्धों का सर्वाधिक पवित्र त्योहार क्या है ?

– वैशाख पूर्णिमा

46. वैशाख पूर्णिमा किस नाम से विख्यात है ?

– बुद्ध पूर्णिमा

47. अनीश्वरवाद को मानने वाले कौन-कौन धर्म है ?

– बौद्धधर्म एवं जैनधर्म

48. बुद्ध ने किसके प्रमाणिकता को स्पस्टतः नकार दिया था ?

– वेदों के

49. सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया था ?

– मोगलीपुत्त तिस्सा

50. चतुर्थ बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था ?

– कुण्डलवन (कश्मीर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ