Geography Top Oneliner Questions

भूगोल



पूर्वी तटीय मैदान का एक अन्य नाम है -

कोरोमंडल तटीय मैदान

भारतीय मानक समय किस रेखांश पर अपनाया जाता है -

82.5E रेखांश

भारत का मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से -

5(1/2) घंटे आगे है

भारत के दक्षिण छोर (Southern tip) का नाम क्या है?

निकोबार द्वीप में स्थित इंदिरा प्वॉइंट

भारत के दक्षिणी छोर को क्या कहा जाता है?

इंदिरा प्वॉइंट

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत संसार का सबसे बड़ा देश है।

सातवां

भारत का क्षेत्रफल, पाकिस्तान से लगभग ___ गुना बड़ा है।

4

भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक अंग था -

गोंडवानालैंड का

दक्षिण ध्रुव प्रदेश (अंटार्कटिका) में स्थित भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र का नाम है?

दक्षिण गंगोत्री

 

हिमाचल प्रदेश के किस जिले की सीमा चीन के साथ लगती है?

किन्नौर

भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र कौन-सा है?

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

राज्यों के किस समूह के साथ नगालैंड की साझी सीमाएं हैं?

अरूणाचल प्रदेश, असम

और मणिपुर

भारत के किस राज्य का क्षेत्रफल सबसे अधिक है?

राजस्थान

किस भारतीय राज्य की तट-रेखा सबसे लंबी है?

आंध्र प्रदेश

भारत की तटरेखा कितनी लंबी है?

7500 किमी.

लक्षद्वीप द्वीपसमूह कहां स्थित है?

अरब सागर

लक्षद्वीप में कितने द्वीपसमूह हैं?

अंडमान-निकोबार द्वीप में

‘गद्दीदार चोटी’ (सैडिल पीक) कहां स्थित है?

उत्तरी अंडमान

पश्चिम बंगाल की सीमाएं कितने देशों के साथ लगती हैं?

तीन

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को कहते हैं -

कोरोमंडल

केरल के तट को कहते हैं -

मालाबार तट

भारत की सबसे लंबी सुरंग, जवाहर टनल किस राज्य में स्थित है?

जम्मू और कश्मीर

‘स्मार्ट सिटी’ कहा स्थापित की जा रही है?

कोचीन

दीव एक द्वीप है -

गुजरात से हट कर

गुजरात तट से दूर जिस विवादास्पद तटीय पट्टी पर भारत और पाकिस्तान बातचीत कर रहे हैं, उसका नाम है -

सर क्रीक

प्रस्तावित समुद्र मार्ग ‘सेतुसमुद्रम’ किन समुद्री वीथिकाओं (Sea-lanes) से गुजरने वाली नहर है?

मन्नार की खाड़ी

 

भारत का कौन-सा संघ शासित प्रदेश ऐसा है, जिसमें चार जिले हैं, किंतु उसके किसी-भी जिले की सीमा, उसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं मिलती?

पुडुचेरी

संघ राज्य क्षेत्र पुडुचेरी की सीमा किसके साथ नहीं लगती?

कर्नाटक

झीलों के अध्ययन को कहते हैं -

लिम्नोलॉजी

जोजी-ला दर्रा जोड़ता है -

श्रीनगर और लेह को

कुल्लू घाटी किसके बीच स्थित है?

धौलाधार और पीर पंजाल

कुल्लू घाटी इनकी पर्वतीय श्रेणियों (पर्वत मालाओं) के बीच स्थित है -

धौलाधार और पीर पंजाल

हिमाचल प्रदेश में स्थित दर्रा है -

शिपकिला

किस हिमालयी चोटी को सागरमाथा भी कहते हैं?

माउंट एवरेस्ट

हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी कौन-सी है?

नमचा बरवा

गॉडविन ऑस्टिन है एक -

शिखर

भारत में सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?

के 2 (गॉडविन ऑस्टिन)

कौन से पर्वत हिमालयी श्रृंखला का अंग नहीं है?

अरावली

बृहत्तर (ग्रेटर) हिमालय का दूसरा नाम क्या है?

हिमाद्रि

नाग तीबा और महाभारत पर्वत मालाएं किसमें शामिल हैं?

निम्न-हिमालय

भारत में सबसे ऊंचा पठार कौन-सा है?

लद्दाख पठार

प्रायद्वीप भारत में उच्चतम पर्वत चोटी है -

अनाईमुडी

अनाईमुडी शिखर यहा स्थित है -

सह्याद्री

कौन-सी पर्वत श्रेणी भारत में स्थित है?

पीर पंजाल

किस पर्वतीय स्थल को ‘सतपुड़ा की रानी’ कहते हैं?

पंचमढ़ी

लोकटक झील, जिस पर जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया गया था, किस राज्य में स्थित है?

मणिपुर

लोकटक है एक -

झील

लोनार झील कहां स्थित है?

महाराष्ट्र

सबसे बड़ी मानव-निर्मित झील कौन-सी है?

गोविंद सागर

नागा, खासी और गारो पहाडियां स्थित हैं -              

पूर्वांचल पर्वतमाला में

किस राज्य में राष्ट्रीय उद्यान ‘वैली ऑफ फ्लॉवर्स’ स्थित है?

उत्तराखंड

भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?

कार्बेट नेशनल पार्क

भारत का कुल कितना भौगोलिक क्षेत्र वन भूमि है?

21%

किस राज्य में वनों का सर्वोच्च प्रतिशत है?

मिजोरम

सुंदरबन के जंगल को क्या कहा जाता है?

मैंग्रोव

गंगा डेल्टा के मैंग्रोव वनों को क्या कहा जाता है?

सुंदरबन

‘भरतपुर पक्षी-अभयारण्य’ किस राज्य में स्थित है?

राजस्थान

हरियाणा में सुविख्यात पक्षी विहार कौन-सा है?

सुल्तानपुर

नामदाफा नेशनल पार्क है -

अरूणाचल प्रदेश में

यह एकमात्र सेंक्चुअरी है जहां कश्मीरी महामृग पाया जाता है-

दाचीगाम

प्रसिद्ध गिर वन कहां स्थित है?

गुजरात

मानस पशुविहार किस राज्य में स्थित है?

असम

जीवमंडल आरक्षित क्षेत्रों की पहली परियोजना स्कीम कौन-सी थी?

नीलगिरि जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र

भारत का जीवमंडल रिजर्व नंदा देवी (यूनेस्को) किस राज्य में स्थित है?

उत्तराखंड

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किसके लिए प्रसिद्ध है?

गैंडा

भारत में समुद्री गाय किसके बायो रिजर्व क्षेत्र में पाई जाती हैं?

मन्नार की खाड़ी

कचनजंगा राष्ट्रीय पार्क स्थित है -

सिक्किम में

मध्य प्रदेश का शिवपुरी राष्ट्रीय पार्क किस लिए महत्वपूर्ण हैं?

तेंदुआ और चीतल

पंचमढी जीव संरक्षण क्षेत्र कहां स्थित है?

मध्य प्रदेश

कान्हा नेशनल पार्क कहां स्थित है?

मध्य प्रदेश

विश्व का एकमात्र प्लवी राष्ट्रीय पार्क स्थित है

मणिपुर में

केबुल लामजाओ, जो विश्व का एक अकेला तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है, कहां पर है?

मणिपुर

 

विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान केबुल लामजाओं कहां पर है?

मणिपुर

‘नागरहोल नेशनल पार्क’ किस राज्य में है?

कर्नाटक

भारत में वर्षा वन पाए जाते हैं -

उत्तर-पूर्वी हिमाचल और पश्चिमी घाट में

मुदुमलाई पशु विहार प्रसिद्ध है -

व्याघ्रों के लिए

मुदुमलाई वन्य प्राणी सेंक्चुरी किस राज्य में नहीं स्थित है?

आंध्र प्रदेश

भारत में जैवमंडलों के आरक्षित स्थलों की कुल संख्या है -

18

भारत में प्रथम जैवमंडल रिजर्व की स्थापना कहां हुई थी?

नीलगिरि

मध्य भारत टीक’ किसका उत्पाद है?

उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ी वन

उष्णकटिबंधीय वर्षा वन में सामान्य रूप से पाया जाने वाला पौधा है -

आर्किड

क्रिकेट बैट के लिए विलो’ कहां से प्राप्त होता है?

शंकुवृक्षी वन

राल (धूना) किसका उत्पाद है?

कोनिफेरस (शंकुधारी) पेड़

कुगटी वन्य पशु विहार किस राज्य में है?

हिमाचल प्रदेश

अत्यधिक वनोन्मूलन का सबसे अधिक खतरनाक प्रभाव है

जंगली जानवरों के निवास

स्थालों का नाश

‘चिपको आंदोलन’ किससे संबंधित है?

वन संरक्षण

वनारोपण प्रक्रिया है -

और पेड़ लगाने की

खाद्य फसलों में ये शामिल हैं -

खाद्यान्न, दालें, खाद्य

तिलहन

IR 20 और रत्ना दो प्रमुख किस्म हैं -

धान की

खेती की ‘झूम विधि’ का व्यवहार हुआ करता है -

नगालैंड में

‘झूम’ है -

कृषि (खेती) का एक

प्रकार

मध्य प्रदेश विशालतम उत्पादक है -

तिलहन का

सोपान कृषि कहां की जाती है?

पहाडों के ढलान पर

उस खाद्य फसल का नाम बताइए जो भारत में सबसे अधिक उपजाती है -

चावल

भारत में अधिकतम कृषि योग्य घेरने वाली फसल है -

चावल

भारत में कॉफी का अधिकतम उत्पादन करने वाले राज्य का नाम है -

कर्नाटक

भारत की निर्यात मद के रूप में कौन-से मसाले की मूल्य में सर्वोच्च स्थिति है?

सूखी लाल मिर्च

जायद (Zaid) मौसम में उगाई जाने वाली फसल है -

तरबूज

सरसों के बीच का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य है

राजस्थान

पठार की स्थलाकृति आदर्श है -

खनन के लिए

भारत किसका सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है?

कपास

किस भारतीय राज्य को चाय का उत्पादक राज्य नहीं माना जाता?

छत्तीसगढ़

बागान कृषि पैदा करती है -

खाद्येतर फसलें

कुल फसल प्रतिशत के रूप में भारत में खाद्यान्न का उत्पादन है, लगभग -

73%

भारत में गेहूं का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य है -

उत्तर प्रदेश

जूट-उत्पादन में सबसे प्रचुर प्रदेश कौन-सा है?

पश्चिम बंगाल

भारतीय जूट उद्योग के लिए प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कौन है?

बांग्लादेश

भारत में जूट का अधिकतम क्षेत्र कहां पर है?

पश्चिम बंगाल

दुग्ध उत्पादन में संसार में भारत का कौन-सा स्थान है?

पहला

तारपीन का तेल कहां से मिलता है?

चीड का पेड

‘हरित क्रांति’ पद का प्रयोग उच्च उत्पादन दर्शाने के लिए किया गया है-

प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादकता बढ़ाकर

____ के बाद की अवधि के दौरान खाद्यान्नों, विशेषत: गेहूं, के उत्पादन में बहुत वृद्धि हुई थी

1966

हरित क्रांति सबसे अधिक सफल रही -

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में

हरित क्रांति का संबंध किस फसल से है?

गेहूं

भारत में हरित क्रांति का एक और नाम है -

बीज, उर्वरक और सिंचाई क्रांति

HYV कार्यक्रम को भारत में ___ भी कहा जाता है -

नव कृषि नीति

भारत के किस राज्य को ‘चीनी का कटोरा’ (शुगर बाउल) कहा जाता है?

उत्तर प्रदेश

भारत में किस राज्य को ‘धान का कटोरा’ कहते हैं?

आंध्र प्रदेश

भारत में कृषि को दुष्प्रभावित करने वाला मौसम का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है -

वृष्टि

‘ऑपरेशन फ्लड’ किस कार्य से संबंधित है?

दुग्ध उत्पादन

‘श्वेत क्रांति’ का संबंध किससे है?

दुग्ध उत्पादन

भारत में फसलों के सकल क्षेत्रफल में से खाद्यान्नों का क्षेत्रफल है -

60 से 70%

भारत की कुल जनसंख्या का कृषि में नियुक्त प्रतिशत लगभग कितना है?

60 प्रतिशत

नीली क्रांति (ब्लू रिवोल्युशन) संबंधित है -

मछली उत्पादन से

भारत में ‘पीत क्रांति’ का संबंध है -

तिहलन के उत्पादन के साथ

जहां तक कृषि मंत्रालय के सरकारी वर्गीकरण का संबंध है, भारत में कितने कृषि-जलवायवी क्षेत्र हैं?

127

BT बीज का संबंध है -

कपास से

भारत में सिंचित क्षेत्र के सबसे अधिक भाग पर खेती होती है -

ईख की

भारत में किस क्षेत्र में अत्यधिक असिंचित खेती की जाती है?

दक्कन के पठार

जादुगुडा का संबंध है -

यूरेनियम के खनन से

यूरेनियम के विशाल निक्षेप हाल में पाए गए हैं -

कर्नाटक में

हाल में आंध्र प्रदेश का तुमलापल्ली किस सर्वाधिक निक्षेप (डिपोसिट) के लिए विश्व के नक्शे में आ गया है?

यूरेनियम निक्षेप

किसी खोज के लिए आंध्र प्रदेश में तुमलापल्ली विश्व के मानचित्र पर आ गया -

सबसे बड़ी यूरेनियम खाने

अभ्रक का सबसे बड़ा भंडार कहां है?

भारत में

ऊपरी ब्रह्मपुत्र घाटी में पाया जाने वाला मुख्य खनिज है -

पेट्रोलियम

पश्चिम बंगाल में रानीगंज का संबंध है -

कोयला क्षेत्रों से

कोयले का सबसे बड़ा भंडार किस राज्य में है?

झारखंड

भारत में लिग्नाइट का सबसे बड़ा उत्पादक कौन है?

तमिलनाडु

हीरे की खाने पाई जाती हैं -

मध्य प्रदेश के पन्ना में

कुद्रेमुख की खानों से उत्पादित लौह-अयस्क कहां से निर्यात होता है?

मंगलौर

भारत लौह अयस्क का निर्यात मुख्यतः किस देश को करता है?

जापान

खेतड़ी किसलिए प्रसिद्ध है?

तांबा

सबसे पुरानी चालू परिष्करणशाला (रिफाइनरी) कहां है?

डिगबोई में

भारत में तेल की पहली परिष्करणशाला स्थापित की गई थी -

डिगबोई में

असम राज्य में काम कर रही तेल परिष्करणशालाओं (रिफाइनरियों) की संख्या है?

चार

‘मुंबई हाई’ किससे संबंधित है?

पेट्रोलियम

मुंबई उच्च तेल क्षेत्र कहां पर स्थित है?

अरब सागर का महाद्वीपीय शेल्फ

मुख्य आयरन और स्टील उद्योग किस पठार में स्थित है?

छोटा नागपुर

भारत में सबसे ज्यादा ताप विद्युत उत्पन्न करने वाला राज्य कौन-सा है?

महाराष्ट्र

भारत में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?

तापीय

भिलाई इस्पात संयंत्र किसकी मदद से स्थापित किया गया है?

रूस

भिलाई इस्पात संयंत्र का निर्माण किसके सहयोग से किया गया था?

सोवियत संघ

विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील लिमिटेड स्थित है

भद्रावती में

भारत की सिलिकॉन वैली स्थित है -

बंगलुरू में

किस नगर को भारत की सिलिकॉन घाटी’ कहा जाता है?

बुगलुरू

आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिला किसके लिए प्रसिद्ध है?

स्वर्ण (गोल्ड)

स्वतंत्रता के बाद विकसित किया गया पहला पत्तन था -

कांडला

भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन-सा है -

टिहरी बांध

भारत में सबसे ऊंचा बांध, टिहरी किस नदी पर बना है?

भागिरथी

भारत में कुल विद्युत शक्ति में जल-विद्युत शक्ति का योगदान है, लगभग -

पांचवां-भाग

भारतवर्ष की सबसे बड़ी सिंचाई नहर का नाम है -

इंदिरा गांधी नहर

इंदिरा गांधी नहर को किन नदियों से पानी मिलता है?

सतलज और ब्यास

नागार्जुन सागर बांध किस नदी पर बना है?

कृष्णा

नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर है?

कृष्णा

कोयना हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजना किस राज्य में स्थित है?

महाराष्ट्र

भारत की जनसंख्या में ऋणात्मक वृद्धि दर किस दशक में दर्ज की गई थी?

1911-21

न्यूनतम स्त्री-पुरूष अनुपात वाले भारतीय राज्य की पहचान करें -

हरियाणा

कौन-सा संघ राज्य क्षेत्र बालक/बालिका अनुपात के सबसे निचले हिस्से पर है?

चंडीगढ़

पिछली जनगणना (2001) में जनसंख्या वृद्धि की सबसे अधिक दर भारत के किस राज्य ने दर्ज की है?

नगालैंड

2001 की जनगणना के अनुसार, भारत की आबादी में 40 वर्ष से कम आयु के लोगों का प्रतिशत कितना है?

75

2001 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राजय कौन-सा है?

उत्तर प्रदेश

भारत के किस राज्य में गरीबों का प्रतिशत सबसे अधिक है?

उड़ीसा

भारतीय आबादी का कितना प्रतिशत आधिकारिक रूप से गरीबी रेखा के नीचे है?

30% से कम

वर्ष 2001 की जनगणना के के अनुसार, 1991-2001 की अवधि के दौरान जनसंख्या की औसत वार्षिक वृद्धि दर है, लगभग -

1.93 प्रतिशत

 

भारत में सबसे अधिक साक्षर संघ राज्य क्षेत्र है -

लक्षद्वीप

नवीनतम अनुमानों के अनुसार, भारत में साक्षरता दर (आबादी का %) है -

65%

भारत में जनसंख्या की त्वरित वृद्धि का प्रमुख कारक क्या है?

उच्च जन्मदर और गिरती मृत्युदर

2011 की जनगणना के अनंतिम परिणामों के अनुसार, भारत में बाल-लिंग अनुपात है -

914

जुलाई, 2011 में घोषित जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक गांवों में रहने वाले भारतीयों का प्रतिशत क्या है?

70%

जुलाई, 2011 में घोषित जनसंख्या के आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु लिंगानुपात में कमी है -

चार गुना

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है?

सिक्किम

वर्ष 2011 की जनगणना (अनंतिम डाटा) के अनुसार, कौन-सा संघ राज्यक्षेत्र बाल-लिंग (स्त्री-पुरूष) अनुपात के निचले स्थान पर है?

चंडीगढ़

किस राज्य में महिला साक्षरता दर सबसे अधिक है?

केरल

कुकी किस राज्य से संबंधित हैं?

मणिपुर

खासी और गारो जातियां मुख्यतः कहां पाई जाती हैं?

मेघालय

भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय है -

गोंड

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?

गोंड

सजातीय ग्रुप मंगोलाभ भारत में कहां पाए जाते हैं?

उत्तर-पूर्व क्षेत्र

उत्तर भारत में बाढ़ की घटनाएं हाल में क्यों बढ़ीं?

अपवाह क्षेत्र में वन कटाई

में वृद्धि

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है

मुंबई में

अपातनी कहां का मुख्य जनजातीय समूह है?

अरूणाचल प्रदेश

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी प्रणाली को कब अपनाया था?

2006

भारत का उपग्रह प्रमोचन केंद्र कहां स्थित है?

श्रीहरिकोटा

राष्ट्रीय बाढ़ आयोग (आर.बी.ए.) किससे संबंधित है?

बाढ़

अंटार्कटिक में अनुसंधान करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित अनुसंधान केंद्र का नाम क्या है?

दक्षिणी गंगोत्री

मालदीव का गंभीर पर्यावरण निम्नकोटिकरण अनिवार्यतः किसके कारण माना जाता है -

उच्च जनसंख्या घनत्व

आकाशगंगा मंदाकिनी सबसे पहले देखी थी -

गैलिलियो ने

‘जॉग्रफी’ शब्द किसने निर्मित किया था?

इराटॉस्थेनीज

ग्रह गति का केपलर नियम बताता है कि कालावधि का वर्ग ___ के बराबर है -

अर्ध दीर्घ अक्ष के घन

धूमकेतु किसके गिर्द प्रक्रमा करते हैं?

सूर्य

पल्सर होते हैं -

तेजी से घूमने वाले तारे

पृथ्वी, सूर्य से अपनी अधिकतम दूरी पर होती है -

4 जुलाई को

सूर्य के चारों ओर घूमने वाले ग्रहों की कुल संख्या कितनी है?

आठ

सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह है -

बृहस्पति

बुध ग्रह के उपग्रहों की संख्या है -

0

बुध नक्षत्र में एक वर्ष में दिनों की संख्या कितनी होती है -

88

तारे पूर्व से पश्चिम में किस कारण ज्यादा दिखते हैं?

पृथ्वी, पश्चिम से पूर्व को घूम रही है

खगोल-भौतिकी में बाह्य अंतरिक्ष में परिकल्पित होल को जहां से तारे और ऊर्जा निकलती है, क्या नाम दिया गया है?

वाइट होल

सूर्य के सबसे निकट कौन-सा ग्रह है?

बुध

बृहस्पति का द्रव्यमान है लगभग -

सूर्य के द्रव्यमान का हजारवां भाग

सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है?

शुक्र

सौरमंडल में सबसे गरम ग्रह कौन-सा है?

शुक्र

हमारे सौरमंडल में कौन-सा ग्रह लगभग पृथ्वी जितना बड़ा है?

शुक्र (वीनस)

चांद की तरह प्रावस्थाएं दिखाने वाला ग्रह है -

शुक्र

सूर्य या चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया कितने भाग में विभाजित हो जाती है?

दो भाग

पृथ्वी के सबसे नजदीक कौन-सा तारा है?

सूर्य

किस दिन पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती है?

3 जनवरी

सूर्य के बाद पृथ्वी से सबसे नजदीकी तारा कौन-सा है?

प्रोक्सिमा सेंचुरी

सूर्य का पृष्ठीय तापमान आंका गया है -

6000°C

सूर्य की बाह्यतम परत को कहते हैं -

किरीट (कोरोना)

सूर्य की ऊर्जा का स्रोत किस प्रक्रिया में निहित है?

नाभिकीय संलयन

पृथ्वी कितनी पुरानी है इसका निर्धारण किस प्रकार किया जाता है?

रेडियो-मोटिक काल निर्धारण

मंगल की परिक्रमा कक्षा में जाने वाले प्रथम एशियाई देश का नाम बताइए?

भारत

सूर्य की रोशनी (धूप) को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग कितना समय लगता है?

8 मिनट 20 सेकंड

तुल्यकाली उपग्रह पृथ्वी के गिर्द घूमता है-

पश्चिम से पूर्व

मध्यरात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है?

सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना

नासा ने किसका अध्ययन करने के लिए मेसेंजर सैटेलाइट लांच किया था?

बुध (मर्करी)

ग्रहण के दौरान पड़ने वाली छाया का सबसे काला भाग -

प्रच्छाया

लघु ज्वार-भाटा होते हैं -

दुर्बल

महासागरों की सतह पर सूर्य के और चांद के गुरूत्व के कर्षण से बनती हैं -

ज्वार-भाटा

किसके गुरूत्वाकर्षण के कारण ज्वार-भाटा आता है?

पृथ्वी पर सूर्य और चंद्रमा का

सागर में वृहत ज्वार कब उठता है?

पूर्णमासी तथा अमावस्या के  दिन

पृथ्वी अपने अक्ष पर कितनी आनति पर झुकी है?

23 अंश

अपने अक्ष पर पृथ्वी एक चक्कर कितने समय में पूरा करती है?

23 घंटे 56 मिनट 4.9 सेकंड

दिन और रात बनते हैं -

घूर्णन की गति के कारण

यहां पर दिन तथा रात एक समान होते हैं -

भूमध्य रेखा

’सुपरनोवा’ क्या है -

विस्फोटी तारा

पृथ्वी की परिधि लगभग कितनी है?

40,075.16 किमी

बिना रूकावट वैश्विक प्रसारण हेतु कम-से-कम कितने तुल्यकाली उपग्रह जरूरी होंगे?

3

वायुमंडलीय घटना के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

मौसम विज्ञान

पृथ्वी से टकराने वाला पराबैंगनी विकिरण किसक अवक्षय के कारण होता है?

ओजोन

वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन-सी है?

क्षोभमंडल

विविध जलवायु एवं मौसम-दशाओं को बदलने वाली सभी महत्त्वपूर्ण वायुमंडलीय  प्रक्रियाएं कहां घटित होती हैं?

क्षोभ मंडल

पृथ्वी के समीप पाई जाने वाली वायुमंडलीय परत क्या कहलाती है?

ट्रोपोस्फेयर

वायु में नाइट्रोजन का प्रतिशत कितना होता है?

78.03

पृथ्वी की सतह के ठीक भूमध्य रेखा के ऊपर लगभग 16 किमी. ऊंचाई तक और ध्रुवों के ऊपर 8 किमी. तक वायुमंडल जोन को क्या कहा जाता है?

क्षोभमंडल

पृथ्वी के ऊपर मौजूद वायुमंडलीय परतों की संख्या है

5

पृथ्वी के ऊपर के चार क्षेत्रों में से सबसे कम ऊंचाई किसकी है?

ट्रोपोस्फियर

वातावरण की वह परत जो रेडियो तारंगों को परावर्तित करती है कौन-सी है?

आयनमंडल

पृथ्वी के वायुमंडल में कितनी ऊंचाई तक गैसों का आवरण है?

300 किमी.

पृथ्वी को प्राप्त ऊष्मा को क्या कहते हैं?

सौर्य विकिरण

किसके ऊपर ताप तीव्रतापूर्वक बढ़ता है?

आयनमंडल

क्षोभमंडल वायुमंडल का सबसे तप्त भाग है क्योंकि -

यह पृथ्वी के पृष्ठ से तप्त

हो जाता है

वायुमंडल में जिस ओजोन छिद्र का पता लगाया गया है, वह कहां स्थित है?

अंटार्कटिका के ऊपर

ओजोन परत कहां पाई जाती है?

समतापमंडल

पृथ्वी शिखर सम्मेलन (पृथ्वी बचाओ) का आयोजन किया था -

यूएनसीईडी ने

रेखांश की प्रत्येक डिग्री के लिए किसी जगह के स्थानीय समय में ग्रीनविच समय  से कितना अंतर होता है?

चार मिनट

विश्व के सभी अंगों में 23 सितंबर को दिन और रात की समान लंबाई को क्या कहते हैं?

शरदकालीन विषुव

उपोष्ण उच्च दाब के कटिबंधों को और क्या पुकारते हैं?

हॉर्स लेटीट्यूड्स

विषुवत रेखा पर गुरूत्व के कारण त्वरण -

 

ध्रुवों पर त्वरण की अपेक्षा कम है।

कर्क रेखा नहीं गुजरती है -

पाकिस्तान से

बराबर अंतरालों पर उसी ऊंचाई के स्थानों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखाएं होती हैं -

कंटूर

कंटूर वे काल्पनिक रेखाएं है, जो दर्शाती हैं -

बराबर ऊचाई वाले क्षेत्र

उभरे क्षेत्रफल सहित किसी क्षेत्र की विस्तृत धरातली विशेषताओं को दर्शाने वाले  पर्याप्त विस्तृत मानचित्र को क्या कहते हैं?

उभरा मानचित्र

‘आइसोनेफ’ शब्द समान ___ वाली रेखाओं का द्योतक है।

मेघमयता

समभारी रेखाएं क्या दर्शाती हैं?

दाब

एक ही तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखाएं कहलाती हैं -

समताप रेखाएं (आइसोथर्म)

मानचित्र पर समान मात्रा में वर्षा वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाओं को क्या  कहा जाता है?

समवर्षा रेखा

एक दूसरे से लंबवत उर्ध्वधर एवं क्षैतिज रेखाओं की श्रृंखला के नेटवर्क को किस नाम से जाना जाता है?

भौगोलिक समन्वय

मानचित्र बनाने के विज्ञान को कहते हैं -

कार्टोग्राफी

मानचित्र बनाने की कला और विज्ञान को क्या कहा जाता है?

मानचित्र कला (कार्टोग्राफी)

आरंभ और अंत की रेखाओं का संरेखन इस प्रकार व्यक्त किया जाता है -

औचित्य

नक्शों पर क्षेत्रफल मापने के लिए प्रयुक्त यंत्र को कहते हैं

प्लैनीमीट

प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित, दोनों रूपों को दर्शाने वाले बड़े पैमाने पर मानचित्रों को क्या कहते हैं?

विषय-संबंधी मानचित्र

दो बड़े भू-समूहों को जोड़ने वाली संकीर्ण भू-पट्टी को क्या कहते हैं?

 भू-संधि (स्थलडमरूमध्य)

कौन-सी सीमा रेखा भारत को पाकिस्तान से अलग करती है?

रेडक्लिफ रेखा

मैकमोहन रेखा द्वारा अलग किए जाने वाले देश हैं -

चीन और भारत

हिमालयी पर्वत श्रृंखला किसका उदाहरण है?

वलित पर्वत

मरूस्थलीभवन को रोका जा सकता है -

रक्षक मेखलाएं बना कर

विश्व का सबसे बड़ा मरूस्थल कौन-सा है?

सहारा

सहारा अफ्रीका के किस हिस्से में स्थित है?

उत्तरी

अफ्रीका में अस्वान डैम द्वारा बनाई गई झील है -

नैस्सार

भारतीय मरूस्थल को कहते हैं -

थार

सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल में) कौन-सा है?

रूस

सबसे कम क्षेत्र वाला भारत का पड़ोसी देश है -

भूटान

बर्मा का नया नाम म्यांमार है और इसकी राजधानी है -

नेपाईडौ

कौर्सिका द्वीप संबंधित है -

नेपोलियन बोनापार्ट से

‘अंधकारमय महाद्वीप’ है -

अफ्रीका

तीन बीघा कॉरिडोर जोड़ता है -

बांग्लादेश और भारत को

संसार का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है। वह अभिन्न अंग है -

डेनमार्क का

विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?

ग्रीनलैंड

संयुक्त राष्ट्र का सबसे छोटा (क्षेत्रफल की दृष्टि से) सदस्य कौन-सा है?

सेशेल्स

सबसे छोटा देश (जनसंख्या में) कौन-सा है?

वेटिकन सिटी

पुराने ‘स्याम’ प्रदेश का नया नाम क्या है?

थाइलैंड

प्रसिद्ध क्रुगेर नेशनल पार्क स्थित है -

दक्षिण अफ्रीका में

पेशावर किसके निकट है?

खैबर दर्रा

संसार का सबसे अधिक आर्द्र महाद्वीप है -

दक्षिण अमेरिका

डोलड्रम कटिबंध कहां स्थित है?

भूमध्य रेखा के निकट

अफ्रीका का सबसे बड़ा देश कौन-सा है?

अल्जीरिया

रवांडा की राजधानी क्या है?

किगाली

एशिया और यूरोप को पृथक करने वाले पर्वत हैं

यूराल पर्वत

कौन-सा देश सबसे ज्यादा द्वीपों से मिलकर बना है?

इंडोनेशिया

काले वन पाए जाते हैं -

जर्मनी में

ज्वालामुखी के कप आकार के मुख को क्या कहते हैं?

क्रेटर में

भूकंप की तीव्रता मापने वाले यंत्र को कहते हैं -

सीस्मोग्राफ

भूकंप केंद्र के ठीक नीचे के बिंदु को क्या कहते हैं?

भूकप मूल या हाइपो सेंटर

पृथ्वी की सतह पर भूकंप के केंद्र के ठीक ऊपर के बिंदु को क्या कहते हैं?

उत्केंद्र

रिक्टर स्केल का प्रयोग किसके मापने के लिए किया जाता है?

भूकंप की तीव्रता

नापे किसका एक प्रकार है?

वलित संरचना

एक ही समय में कपन करने वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाओं की श्रृंखला कहलाती है -

सहभूकंप रेखाएं (होमोसीस्मल लाइंस)

विभ्रंश घाटी बनती है -

दो भ्रंशों के बीच

11 मार्च, 2011 को जापान में आए जोरदार भूकंप एवं सुनामी द्वारा जिन न्यूक्लीयर  रिएक्टरों की भारी क्षति के फलस्वरूप विकिरण का रिसाव हुआ, वे थे

फुकुशीमा में

मार्च, 2011 को जापान में आने वाले भयंकर एवं सुनामी ने देश के मुख्य द्वीप, होंशू को हिला दिया है लगभग -

आठ फीट

सुनामी का मुख्य कारण क्या है?

समुद्री सतह पर भूकंप

सुनामी तरंगें किससे उत्पन्न होती हैं?

समुद्र के नीचे भूकंप

सुनामी बनने का कारण है -

भूकंप

तट पर अधिक बल के साथ पहुंचने वाली भूकंपी सागर तरंगों को क्या कहा जाता है?

सुनामी

भूकंप का कारण है -

भूपृष्ठ में विक्षोभ

भूकंप का कारण -

टैक्टोनिज्म

ज्वालामुखी सक्रियता द्वारा किस प्रकार की झील बनती है?

ज्वालामुखी झील

ज्वालामुखी की सक्रियता अधिक पाई जाती है

हवाई में

ज्वालामुखी माउंट गमकोनोरा, हल्माहेड़ा द्वीप का उच्चतम शिखर जो जुलाई, 2007 में फूटा था, किस देश में स्थित है?

इंडोनेशिया

भूमि कारक को अन्य रूप में जाना जाता है-

मृदीय कारक

काली मिट्टी मुख्यतः किस फसल के साथ संबंधित है?

कपास

प्रचुर कैल्सियम वाली मृदा को क्या कहा जाता है?

पेडोकल

उच्च अक्षांश के चीड़ के वन की राख जैसी धूसर मृदा इस नाम से भी जाने जाते हैं?

पौड्सॉल्स

धान की खेती के लिए सर्वाधिक आदर्श मृदा कौन-सी है?

जलोढ़ मृदा

लाल मृदा में लाल रंग, किसके आलेपन के कारण आ जाता है?

लोहा

वह मिट्टी, जो वर्षा के कारण गहन निक्षालन की ओर प्रवृत्त है, क्या कहलाती है?

लैटेराइट

फसलों का आवर्तन क्यों अनिवार्य है?

मृदा की उर्वरता को बढ़ाने

मृदा के कटाव को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाने को क्या कहते हैं?

आश्रय पट्टी

किसी मरू क्षेत्र में मृदा अपरदन को रोका जा सकता है-

पेड लगाकर/वनरोपण द्वारा

स्थलमंडल’ शब्द किसने संबंध रखता है?

पृथ्वी का पटल (भूपृष्ठ)

नदी मार्ग का सोपानी प्रोफाइल क्या है?

ऊपरी मार्ग में निर्बाध वक्र

जल निर्गम छिद्र किस प्रकार की स्थलाकृति में पाए जाते हैं?

चूना क्षेत्र

किसी चट्टान के स्व-स्थान पर तोड़ देना कहलाता है-

अपक्षयण

प्रवाल भित्तियां समुद्री प्रतिरूप हैं-

उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों की

जब ग्रेनाइट की चट्टानों का कायांतरण होता है, तो वे किसमें परिवर्तित हो जाती है?

नीस

ग्रेनाइट, क्वार्टजाइट क्षेत्र खड़ा रूप प्रदर्शित करता है क्योंकि-

इन चट्टानों का विनाश

आसानी से नहीं हुआ

पवन की अपवाहन क्रिया (डिफ्लेटिंग एक्शन) के कारण बने गत को क्या कहा जाता है?

ब्लोआउट

ऑब्सीडियन, एंडेसाइट, गैब्रो और पेरोडाइट क्या हैं?

बहिर्वेधी चट्टान

अधिकांश भू-पर्पटी किस शैल से बनी है?

आग्नेय

मृदा और शैल खंडों के नीचे खिसकने की घटना को क्या कहा जाता है?

भूस्खलन

रेगिस्तान क्षेत्र में मशरूम चट्टान’ का निर्माण किसका उदाहरण है?

अपरदन

हवा के तेज वेग से बने रेतीले टीलों को क्या कहते हैं?

मरूटिब्बा (ड्यून)

वह क्षेत्र जो किसी स्थूल संरचनात्मक रूपांतरण के प्रति प्रतिरोधी होता है, यह कहलाता है

शील्ड (ढाल)

मोरेन कहां बनते हैं?

हिमानी क्षेत्र

यूरोप की सबसे लंबी नदी है

वोल्गा

शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी के मार्ग में पाया जाता है?

कावेरी

शिवसमुद्रम किस नदी द्वारा बनाया गया जलप्रपात है?

कावेरी

बलतोडा हिमनद स्थित है -

कराकोरम पवर्तमाला में

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात किस राज्य में है?

कर्नाटक

भारत में सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है?

जोग प्रपात

सबसे ऊंचा भारतीय जलप्रपात है -

गरसोप्पा

ऊंचे क्षेत्रों में लैटेराइट मृदा की रचना होती है

अम्लीय

पर्वतीय स्लोपों (Hill Slopes) पर मृदा अपरदन को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है?

समोच्च रेखीय जुताई

भारत उत्तरी मैदानों की मृदा सामान्यतः कैसी बनी है?

तलोच्चन द्वारा

कपास के उत्पादन के लिए सबसे अच्छी मिट्टी कौन-सी है?

काली लावा मिट्टी

लोनी और क्षारीय मृदा का भारत में एक और नाम है -

कल्लर

व्यर्थ भूमि के अंतर्गत अधिकतम क्षेत्र वाला राज्य है -

राजस्थान

पेट्रोलॉजी किसका अध्ययन है?

चट्टान

मृदा की लवणता मापी जाती है -

चालकता मापी से

भारत के भू-भाग में कितने प्रतिशत भाग पर वर्ष में 75 सेमी. से कम वर्षा होती है -

35 प्रतिशत

भारत का सबसे सूखा भाग -

पश्चिम राजस्थान

भारत की जलवायु है -

मानसूनी

अक्टूबर और नवंबर के महीनों में भारी वर्षा होती है -

कोरोमंडल तट पर

उत्तरी पूर्वी मानसून से किस प्रदेश में वर्षा होती है?

तमिलनाडु

वायुमंडल में प्रायः गर्मी कहां से आती है?

विकिरण

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की अवधि के दौरान तमिलनाडु सूखा रहता है क्योंकि -

यह वृष्टि-छाया क्षेत्र में स्थित है

गुवाहाटी से चंडीगढ़ तक मानसूनी वर्षा की प्रवृत्ति क्या होती है?

ह्रासमान प्रवृत्ति

वर्ष में 50 सेमी. से कम वर्षा वाला क्षेत्र है -

कश्मीर में लेह

भारत के धान के प्रदेश ___ सेमी से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में स्थित हैं।

100

दो नदियों के बीच उपजाऊ भूमि को कहते हैं

दोआब

भारत में प्रायद्वीपीय नदी से संबद्ध सबसे ऊंचा निकास बेसिन कौन-सा है?

कृष्णा

भारतीय प्रायद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

गोदावरी

भारत की किस नदी को वृद्ध गंगा कहा जाता है?

गोदावरी

नासिक किस नदी के किनारे स्थित है?

गोदावरी

तिब्बत में सांगपो कहलाने वाली नदी कौन-सी है?

ब्रह्मपुत्र

सिंधु नदी का उद्गम होता है

कैलाश पर्वतमाला से

भारत में कौन-सी नदी को ‘खुला नाला’ कहा जाता है?

यमुना

भारत में कौन-सी नदी विभ्रंश-घाटी में बहती है?

नर्मदा, ताप्ती व दामोदर

भागीरथी और अलकनंदा के संगम पर स्थित नगर है

देव प्रयाग

भागीरथी और अलकनंदा गंगा में कहां पर मिलती हैं?

देव प्रयाग

भागीरथी और अलकनंदा का संगम कहां पर होता है?

देव प्रयाग

बिहार का विषाद (शोक) है

कोसी

उत्तर-पूर्वी भारत में बहने वाली राष्ट्रपारीय नदी है

ब्रह्मपुत्र

विजयवाड़ा किस नदी के किनारे स्थित है?

कृष्णा

सतपुड़ा और विंध्य के बीच कौन-सी नदी बहती है?

नर्मदा

सूरत किस नदी के तट पर स्थित है?

ताप्ती

भारतीय मरूस्थल की एक महत्त्वपूर्ण नदी

लूनी

आकस्मिक बाढ’ का संबंध किससे है?

चक्रवाती तूफान

भारत का कृत्रिम बंदरगाह कौन-सा है?

चेन्नई या मद्रास

माजुली, संसार का सबसे बड़ा नदी द्वीप, किस राज्य में स्थित है?

असम

भारत में कितने मुख्य बंदरगाह हैं?

13

पर्यावरणी आयोजन के साथ मूलतः संबंधित संगठन है

NEERI

साइलेंट वैली स्थित है

केरल में

‘शांत घाटी’ किस राज्य में स्थित है?

केरल

केरल की नीरव घाटी में स्थित वन किस प्रकार के वन का एक उदाहरण है?

उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

विश्व में सबसे बड़ा डेल्टा है -

गंगा डेल्टा

एशिया की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?

यांगटीसी नदी

वलयाकार रूप में नदियां किस दिशा में बहती हैं?

वलय के समान

ग्रांड कैनियन’ किस नदी में है?

कोलोरेडो

किसी नदी घाटी के चौड़ा होने का कारण है -

पाश्विक अपरदन (भू-क्षरण)

आंतरिक अपवाह द्वारा चिह्नित क्षेत्र है -

मरूस्थल

द्रवचालित क्रिया किस कारण से होने वाला एक प्रकार का अपरदन है?

प्रवाही जल

बाड़ा (काल) शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया जाता है?

मसाई चरवाहे का बाड़ से घिरा गांव

पीला रंग, मंझोला कद, एपिकैथिक फोल्ड वाली तिरछी आंख किसका अभिलक्षण है?

मेंगोलॉयड

ट्रांस साइबेरियन रेलवे पश्चिम में ___ को पूर्व में ____ से जोड़ती है -

सेंट पीटसबर्ग, ब्लीडीवोस्टक

ट्रांस साइबेरियन रेलवे के टर्मिनल हैं -

सेंट पीटर्सबर्ग और

ब्लाडिवोस्टक

संसार में रेलों के सबसे बडे जाल वाला देश है -

यू.एस.ए.

विश्व में भारतीय रेलवे नेटवर्क की स्थिति है -

चौथी

अधिकतम ऊंचाई वाला असैनिक विमान पत्तन है -

चीन में

संसार में सबसे व्यस्त और सबसे महत्त्वपूर्ण समुद्र मार्ग है -

उत्तर अटलांटिक समुद्री मार्ग

व्यापार की दृष्टि से सर्वाधिक व्यस्त महासागर है -

अटलांटिक (अंध) महासागर

पनामा नहर स्वेज नहर से भिन्न है क्योंकि इसमें प्रणाली है -

लॉक (जलपाश)

स्वेज नहर किस-किसको जोड़ती है?

भूमध्य सागर और लाल सागर

ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलवे के टर्मिनल हैं -

पर्थ और सिडनी

दक्षिण अमेरिका के शीत शीतोषण घासस्थलों को क्या कहते हैं?

पम्पास

चारागाह को ‘पम्पास’ कहा जाता है -

दक्षिण अमेरिका में

उत्तरी अमेरिका के प्रेअरी हैं -

शीतोष्ण घासस्थल

उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास स्थल इस नाम से जाने जाते हैं -

प्रेअरी

उष्ण कटिबंधीय घास स्थल को कहते हैं -

सवाना

लानों कहां के घास स्थल है?

गुयाना उच्चभूमि

‘स्टेप’ शब्द किस जैव-क्षेत्र से संबंद्ध है?

घास स्थल

जनसंख्या में उच्च वृद्धि दर अभिलक्षण है -

उच्च जन्म और उच्च मृत्यु

दरों का किसी क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व किसकी संख्या से मापा जाता है?

लोगों की

जनांकिकीय अभिलक्षणों के आधार पर भारत का वर्गीकरण जनसंख्या चक्र के किस चरण में किया गया है?

विलंबित विस्तारशील चरण

वन्य जीव के कल्याण के लिए आरक्षित क्षेत्र को क्या कहा जाता है?

अभय वन

अपने प्राकृतिक परिवेश में वन्य जीवन के लिए कानूनी तौर पर आरक्षित क्षेत्र हैं -

नेशनल पार्क (राष्ट्रीय

उद्यान)

पर्यावरण में शामिल हैं -

अजैव और जैव कारक

100 मिलियन लीटर ईंधन प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता वाला संसार का विशालतम जैव-ईंधन संयंत्र स्थापित किया गया है -

यू.एस.ए. में

ग्रीनहाउस प्रभाव का कारण क्या है?

कार्बन डाईऑक्साइड

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के अवरूद्ध होने का प्राकृतिक कारण प्रायः क्या होता है?

भू-स्खलन

वन आच्छादन के कम होने का कारण है -

बढ़ती हुई आबादी

जैव-विविधता अभियान पर सम्मेलन का सचिवालय कहां स्थित था?

मॉन्ट्रियल

विश्व वन्य जीव निधि का शिलान्यास किस वर्ष किया गया था?

1961

किसी प्राकृतिक प्रदेश में समरूपता होती है -

जलवायु और प्राकृतिक

वनस्पति की

बहुभ्रूणता का सर्वोत्तम उदाहरण है -

सिट्रस

जीवन को किसी भी रूप में धारित करने वाला स्थल क्या कहलाता है?

जीवमंडल

पृथ्वी का विशालतम पारिस्थितिक तंत्र है -

जलमंडल

जो वन चक्रवातों के अवरोधकों का कार्य करते हैं वे वन कौन से हैं?

मैंग्रोव वन

वन-कटाई से मृदा का तेजी से संक्षारण होता है, उप भू-पृष्ठीय जल के प्रवाह पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ये दोनों कारक सबसे बुरी तरह किसे प्रभावित करते हैं?

पारिस्थितिकी प्रणाली

आभासी वृक्ष रहित विरल वनस्पति कहां पाई जाती है?

टुंड्रा

अमेजनी वन एक प्रकार का -

उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन है

विश्व की भूमि का कितना क्षेत्र उष्ण कटिबंधीय वर्षा पुचर वन है?

7 प्रतिशत

विश्व की 25 प्रतिशत भूमि को आच्छादित करने वाला सबसे बड़ा वन कौन-सा है?

साइबेरिया का टैगा वन

वन कटाई की दर किसमें सबसे अधिक होती है?

उष्ण कटिबंधीय अंचल

विश्व में किस भोजन उत्पाद की बढ़ती हुई क्षुधा उष्ण कटिबंधीय वनोन्मूलन का प्रमुख कारण है?

गो-मांस

सदाबहार किस्म के वन यहां पाए जाते हैं -

भूमध्य रेखीय क्षेत्र

पर्णपाती वृक्ष -

अपनी पत्तियां हर वर्ष गिराएंगे

अधिकतम ऑक्सीजन किससे उपलब्ध होती है?

पादपप्लवक पुंज

यूरोप में आलू की पैदावार किसने शुरू की थी?

स्पेनिश

कृष्य भूमि को किस रूप में परिभाषित किया जाता है?

कुल परती भूमि+निवल

बुआई की गई भूमि

मृदा रहित कृषि को क्या कहते हैं?

जल संवर्धन

चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है -

चीन

विश्व की सर्वोत्तम कपास की किस्म को क्या कहते हैं?

सी-आईलैंड

व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण सूती रेशे हैं -

बीजों के अधिचर्मी रोम

ऑस्ट्रेलिया की सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल क्या है?

गेहूं

कृषि-उत्पादों की कोटि किस प्रकार निर्धारित की जाती है?

एगमार्क

विश्व में सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश  है?

ब्राजील

‘आई. आर.-20’ किस चीज की अधिक पैदावार देने वाली किस्म है?

चावल

अनेक प्रकार की शराब और शैम्पेन के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र है -

भूमध्य सागर

कौन-सा देश सबसे अधिक टिंबर पैदा करता है?

संयुक्त राज्य अमेरिका

वह ‘पुष्प-कलिका’, जिसे मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, किससे प्राप्त होती है?

लौंग

द्रुमावशेष (स्लैश) और बर्न कृषि को ‘मिल्पा’ के नाम से कहां जाना जाता है?

मेक्सिको और सेंट्रल

अमेरिका

उच्चतम कोटि और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला कोयला है -

एंथेसाइट

श्वेत कोयला है -

जल-विद्युत

कौन-सा खनिज एल्युमिनियम का अयस्क है?

बॉक्साइट

संसार में स्वर्ण का सबसे बड़ा उत्पादक देश है -

रूस

विश्व कोयला भंडार का प्रायः 50 प्रतिशत किसके पास है?

अमेरिका, रूस और चीन

जिन संसाधनों का प्रयोग बार-बार निरंतर किया जा सकता है, उन्हें कहा जाता है -

नवीकरणीय

निर्माण कार्य में बहुधा प्रयोग किए जाने वाला ग्रेनाइट पत्थर होता है -

आग्नेय शैल

डोलोमाइट है -

अवसादी शैल

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन का मुख्यालय स्थित है -

विएना में

अफ्रीका में सबसे घनी आबादी और प्रचुर तेल वाला देश है -

नाइजीरिया

प्रमुख दक्षिण-पश्चिम एशियाई तेल क्षेत्र कहां स्थित है?

फारस की खाड़ी के तटीय क्षेत्र

विश्व में ऊन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?

चीन

ऊन का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश, कौन-सा है?

ऑस्ट्रेलिया

अफ्रीका में कॉपर पैदा करने वाला सबसे बड़ा देश है -

जांबिया

आर्द्र विषुवतीय जलवायु में वर्षा का मुख्य प्रकार है -

संवहनीय

सर्वाधिक वर्षा के कारण भूमध्यसागरीय क्षेत्र पहचाना जाता है -

शीतकाल में

समुद्र समीर बनती है -

दिन के समय

स्थल समीर वह शीत समीर है जै स्थल से......की ओर प्रवाहित होती है-

समुद्र

जलवायु आधारित क्षेत्रों का वर्गीकरण किसके आधार पर किया जाता है?

भूमध्य रेखा से दूरी

अम्लीय वर्षा में क्या होता है, जिससे वनस्पतियां नष्ट हो जाती है?

सल्फ्यूरिक अम्ल

वर्षा जल के संचयन का मुख्य लाभ क्या है?

भूमिगत पानी का पुनर्भरण

सहारा रेगिस्तान में शुष्क पवन (हरमट्टन) उड़ती है -

पूर्व से पश्चिम की ओर

विलि-विलि (Willy-Willy) का अभिप्राय क्या है?

ऑस्ट्रेलिया के निकट उष्ण

कटिबंधीय चक्रवात

टाइफून प्रायः आते हैं -

चीन और जापान के समुद्रों

अमेरिका में शीत लहर की वर्तमान अवधि का कारण क्या है?

ध्रुवीय बवंडर

किस प्रदेश में पूरे साल वर्षा होती है?

विषुवतीय

तूफान की भविष्यवाणी की जाती है, जब वायुमंडल का दाब -

सहसा कम हो जाए

वायुमंडलीय दाब में सहसा पतन किस बात का संकेत है?

तूफान का

बादल वायुमंडल में तैरते हैं, अपने -

अल्प घनत्व के कारण

एलनीनो है -

उष्ण समुद्री धारा

वायु की ऊर्ध्वाधर गति को कहते हैं -

वायु धारा

कुहरा एक उदाहरण है -

गैस में परिक्षिप्त द्रव का

संघनन का एक रूप जो दृश्यता कम कर देता है और श्वास की समस्याएं पैदा कर देता है, है -

कुहासा

 

स्मॉग (Smog) एक मिश्रण है -

धूम्र और कोहरे का

विशालतम महासागर है -

प्रशांत (पैसिफिक)

महासागर

वृहत् पृष्ठीय क्षेत्रफल वाला महासागर है -

प्रशांत महासागर

संसार के स्वच्छ जल का कितना प्रतिशत हिमानी बर्फ के रूप में भंडारित है?

70%

विश्व के कितने धरातल में पानी है?

70 प्रतिशत

हिमनद का पिघलना सागर का जल स्तर बढ़ने से जुड़ी हुई एक सामान्य घटना है।

हिमनद अधिकतर पाए जाते हैं -

दक्षिणी ध्रुव में

महासागरों के तटीय भाग में जल वाला मुख्य भाग जो रचना के अनुसार महाद्वीपों

के मुख्य भू-भाग में पड़ता है, उसे क्या कहते हैं?

महाद्वीपीय जल सीमा

विश्व में सबसे बड़ी खाडी कौन-सी है?

बंगाल की खाड़ी

पृथ्वी पर सबसे गहरा पृष्ठ गर्त (Surface depression) है -

मरियाना खाई

विश्व की सबसे गहरी खाई मरियाना खाई’ कहां पर स्थित है?

प्रशांत महासागर में

सुंडा ट्रेंच कहां है?

हिंद महासागर

किसी झील की तली में अवरूद्ध जल को क्या कहते हैं?

अधःसर

समुद्री भृगु बनता है, मुख्यतः

समुद्री धाराओं के कारण

दो सागरों अथवा जलाशयों को जोड़ने वाली संकरी जल-पट्टी को क्या कहते हैं?

जलडमरूमध्य

नॉर्वे का तट एक उदाहरण है -

फिओर्ड तट का

प्रवाल-द्वीप इनमें से क्या होते हैं?

अंतः स्थलीय समुद्र

समुद्र में बहिर्विष्ट भूमि कहलाती है -

प्रायद्वीप

एशिया तथा उत्तरी अमेरिका किसके द्वारा पृथक होते हैं?

बेरिंग जलडमरूमध्य

OTEC का पूरा रूप है -

ओशन थर्मल एनर्जी

कन्वर्शन

पश्चिमी यूरोप का तापमान बढ़ाने के लिए कौन-सी धारा उत्तरदायी है?

गल्फ स्ट्रीम

सरगासो समुद्र किस महासागर में स्थित है?

अटलांटिक महासागर

मोंगला पत्तन किस राष्ट्र में स्थित है?

बांग्लादेश

वह देश कौन-सा है जिस में ड्रिप सिंचाई का प्रयोग अधिक कुशलता से किया  जाता है?

इजराइल

एशिया और अफ्रीका को पृथक करती है -

स्वेज नहर

कन्याकुमारी से कोलंबो जाने के लिए क्या पार करना पड़ता है?

मन्नार की खाडी

किन चार देशों को एशियन टाइगर कहा जाता है?

हांगकांग, सिंगापुर, दक्षिण

कोरिया, ताइवान

दक्षिण ध्रुव की खोज किसने की थी?

एमंडसन

ध्रुव में भारत के अनुसंधान केंद्र का नाम है -

हिमाद्रि

अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र का पता चला था -

1985 में

विश्व में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?

वाहित मल और कचरा

प्रस्वेदन किस स्थिति में बढ़ता है?

गर्म, नम और हवादार स्थिति

दक्षिण सूडान की राजधानी है -

जूबा

पीसो किस देश की मुद्रा है?

मेक्सिको

येन किस देश की मुद्रा है?

जापान

अमेरिका की खोज किसने की?

कोलंबस

1488 में किसने केप ऑफ गुड होप की खोज की?

बार्थोलोम्यू डायस

पर्थ से लंदन का सबसे छोटा हवाई-मार्ग कौन-सा

पर्थ-अंकारा-पेरिस-लंदन

जापानी सहयोग से स्थापित किया गया नवीनतम और सबसे बड़ा शिपयार्ड कौन-सा है?

कोची शिपयार्ड

 

टेरा रोस्सा’ एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है

लाल भू-भाग (क्षेत्र)

पृथ्वी के स्थल पृष्ठ का कितना भाग रेगिस्तान है?

एक-तिहाई

मंगल की परिक्रमा कक्षा में जाने वाले प्रथम एशियाई देश का नाम बताइए?

भारत

 🇷ISHU 🇰UMAR 🇸RIWASTAVA

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ