Top 10 Bhartiya Raj vyavstha(Polity) ke Questions

भारतीय राजव्यवस्था के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

Top 10 Bhartiya Raj vyavstha(Polity) ke Questions




1. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रपति के निर्वाचन का भाग है परन्तु उसके महाभियोग अधिकरण का भाग नहीं है?
 (अ) लोकसभा
 (ब) राज्यसभा
 (स) राज्यों की विधानसभाएँ
 (द) राज्यों की विधान परिषदें
उत्तर-(स)

2. राष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए क्या आवश्यक नहीं है?
 (अ) आयु 35 वर्ष हो 
 (ब) पढ़ा-लिखा हो
 (स) सांसद चुने जाने की योग्यता हो
 (द) देश का नागरिक हो
उत्तर-(ब)

3. राष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्य का मुख्यमंत्री मतदान के लिए पात्र नहीं होता है, यदि :
 (अ) वह स्वयं प्रत्याशी होता है
 (ब) उसे राज्य विधान मण्डल के निचले सदन में बहुमत सिद्ध करना हो
 (स) वह राज्य विधानमण्डल में उच्च सदन का सदस्य हो
 (द) वह कामचलाऊ रूप में नियुक्त मुख्यमंत्री हो
उत्तर-(स)

4. भारत के संविधान में निम्नलिखित में से क्या कथित है?
 1. राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होगा।
 2. संसद राष्ट्रपति और दोनों सदनों से मिलकर बनेगी।
 निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर चुनिए :
 (अ) 1 और 2 में से कोई नहीं
 (ब) 1 और 2 
 (स) केवल 1
 (द) केवल 2
उत्तर-(ब)

Top 10 Bhartiya Raj vyavstha(Polity) ke Questions




5. भारत एक गणतंत्र है, इसका अर्थ है :
 (अ) सभी मामलों में अन्तिम अधिकार जनता के पास है
 (ब) भारत में संसदीय शासन व्यवस्था है
 (स) भारत में वंशानुगत शासन नहीं है
 (द) भारत राज्यों का संघ है
उत्तर-(स)

6. भारत में राष्ट्रपति चुना जाता है :
 (अ) जनता द्वारा
 (ब) संसद सदस्यों द्वारा
 (स) राज्यसभा सदस्यों द्वारा 
 (द) निर्वाचित सांसदों व विधानसभा सदस्यों द्वारा
उत्तर-(द)

7. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए चुनाव मण्डल के सदस्य होते हैं :
 1. लोकसभा में चुने गये सदस्य
 2. राज्यसभा के चुने हुए सदस्य
 3. राज्य विधानसभा के चुने गए सदस्य
 4. राज्य विधान परिषद के चुने गये सदस्य
 कूट :
 (अ) 1 एवं 2
 (ब) 1 एवं 3
 (स) 1, 2 एवं 3
 (द) 1, 3 एवं 4
उत्तर-(स)

8. राष्ट्रपति के चुनाव में विवाद होने पर किसकी सलाह ली जाती है?
 (अ) उपराष्ट्रपति
 (ब) चुनाव आयोग
 (स) सर्वोच्च न्यायालय
 (द) लोकसभाध्यक्ष
उत्तर-(स)

9. श्रीमती प्रतिभा पाटिल का भारतीय गणतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में क्रम क्या है?
 (अ) 10वाँ
 (ब) 11वाँ
 (स) 12वाँ
 (द) 13वाँ
उत्तर-(स)

10. एक विधेयक जो संसद में प्रस्तुत किया जाता है, कौन-सी प्रक्रिया के बाद अधिनियम बन जाता है?
 (अ) जब वह संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित हो जाता है
 (ब) जब राष्ट्रपति अपनी सहमति दे देता है
 (स) जब प्रधानमंत्री उस पर हस्ताक्षर कर देता है
 (द) जब सर्वोच्च न्यायालय इसे केन्द्रीय संसद के अधिकार क्षेत्र में होना घोषित करता है
उत्तर-(ब)

 

Create by-Rishu kr. Sriwastava

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ