Polity Most Important Questions-Answers

भारतीय राजव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी


1. भारत के संविधान के अनुसार जो संवैधानिक अधिकार है किन्तु मूलभूत अधिकार नहीं है:
 (अ) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 
(ब) सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार
 (स) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
(द) सम्पत्ति का अधिकार
2. मत देने का अधिकार होता है :
 (अ) एक राजनीतिक अधिकार 
(ब) एक नागरिक अधिकार
 (स) एक आर्थिक अधिकार 
(द) एक कानूनी अधिकार
3. मौलिक अधिकार में कौन-सी बात की स्वतंत्रता नहीं है?
 (अ) हड़ताल करने की आजादी 
(ब) विचार व्यक्त करने की आजादी
 (स) शान्तिपूर्वक प्रदर्शन करने की आजादी
 (द) धरना देने की आजादी
4. किस वाद ने संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार दिया?
 (अ) केशवानन्द भारती वाद 
(ब) राजनारायण बना इंदिरा गाँधी वाद
 (स) गोलकनाथ वाद 
(द) सज्जन कुमार वाद
5. वर्तमान समय में भारतीय संविधान के अन्तर्गत सम्पत्ति का अधिकार है एक :
 (अ) मौलिक अधिकार
(ब) वैधानिक अधिकार
 (स) नैतिक अधिकार 
(द) इनमें से कोई नहीं
6. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल अधिकार विदेशी नागरिकों को प्राप्त नहीं है?
 (अ) विधि के समक्ष समानता
(ब) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
 (स) प्राण व दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार 
(द) शोषण के विरुद्ध अधिकार
7. छह वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बीच के सभी बच्चों (शिशुओं) को शिक्षा का अधिकार :
 (अ) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों में सम्मिलित है 
(ब) मूल अधिकार है
 (स) सांविधिक अधिकार है 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
8. समानता का अधिकार संविधान के निम्न अनुच्छेदों में से किसके अन्तर्गत दिया हुआ है?
 1. अनुच्छेद 13 
2. अनुच्छेद 14 
3. अनुच्छेद 15  
4. अनुच्छेद 16
 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
 कूट :
 (अ) 1 और 2
 (ब) 1, 2 और 3 
(स) 2, 3 और 4
(द) सभी चारों
9. संविधान के अन्तर्गत बंदी प्रत्यक्षीकरण समादेश जारी करने का अधिकार किसमें निहित है?
 (अ) केवल उच्च न्यायालय 
(ब) केवल उच्चतम न्यायालय
 (स) उच्च तथा उच्चतम न्यायालय दोनों
 (द) जनपद न्यायालय तथा उनके ऊपर के सभी न्यायालय
10. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल अधिकार नहीं है?
 (अ) समता का अधिकार 
 (ब) सम्पत्ति का अधिकार
 (स) स्वतंत्रता का अधिकार 
(द) सांविधानिक उपचारों का अधिकार
 उत्तरमाला
1. (द) 2. (ब) 3. (अ)  4. (अ) 5. (ब)
6. (ब) 7. (ब)  8. (स) 9. (स) 10. (स)

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ